पाकुड़ : उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार जिला पर्यटन पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा पर्यटन विकास हेतु नगर परिषद अंतर्गत कई तालाबों एवं पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया गया। जिला पर्यटन पदाधिकारी के द्वारा नगरपालिका स्थित टीन बंगला पोखर, दीनदयाल उपाध्याय तालाब का निरीक्षण किया गया एवं सौन्दर्यकरन कैसे किया जाए इसपर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा राजपाड़ा स्थित जटाधारी मंदिर का भी निरीक्षण किया गया एवं उसका विकास पर ध्यान आकृष्ट किया गया। इसके अलावा काली सागर पोखर इत्यादि तालाबों का भी अवलोकन किया गया। मौके पर सिटी मैनेजर, नगर पालिका के कर्मी, पर्यटन कार्यालय के कर्मी प्रवीण कुमार, एवं मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।