बरही से प्रमोद विश्वकर्मा
बरही (हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा बरही पश्चमी मंडल समिति का विस्तार जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी के निर्देशानुसार किया गया। ओबीसी बरही मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार साव ने कहा कि बरही के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद चौधरी, अजय दुबे सहित जिला व बरही मंडल के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन लेते हुए उन्होंने बरही पश्चमी ओबीसी मंडल समिति का बेहतर ढंग से गठन किया गया। ओबीसी मोर्चा कमिटि के पदधिकारियों में अध्यक्ष मनोज कुमार साव, उपाध्यक्ष इंद्रदेव ठाकुर, रोहित यादव, मनीष चंद्रवंशी, महामंत्री उमेश कुमार, उमेश प्रसाद गोप, मंत्री विजय राणा, हरि यादव,रीना देवी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार कार्यालय मंत्री कमलेश कुमार, सह कार्यालय मंत्री अविनाश कुमार मीडिया प्रभारी नितेश कुमार सह प्रभारी परमेश्वर पंडित, शिवा निषाद आईटी सेल संयोजक सचिन कुमार, मनोज केशरी आईटी सेल सह संयोजक अनिल कुमार, इंटरनेट मीडिया सेल अमित साव व सह संयोजक अनिल शर्मा उर्फ गुड्डू ठाकुर, मंतोष यादव को मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य सतीश प्रसाद, अशोक राणा, सुनील यादव,झमन यादव, वीरेंद्र साव, राजकुमार यादव, राजकुमार केशरी, महेश प्रसाद, राजेश कुमार, हरिशंकर ठाकुर, सिकंदर गोप, मंटू ठाकुर, लक्ष्मी साहू, शंकर चंद्रवंशी, अशोक यादव, मनोज कुमार यादव, संतोष ठाकुर, मनोज कुशवाहा, रामदयाल चौधरी, अमित कुमार भारती, सुभाष यादव को शामिल किया गया। जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा ओबीसी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार साव ने की। मौके पर ओबीसी मोर्चा के किशुन यादव, भूपेंद्र यादव जिला आईटी सेल के शिवम आनंद एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी लोगों ने कमेटी के सभी अधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। वहीं ओबीसी मोर्चा के कमेटी के लोगों ने निष्ठा पूर्वक पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।