मालती देवी महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा उमेश व रमन साहू बने प्रखंड अध्यक्ष
महेंद्र कुमार यादव
चतरा: आजसू पार्टी के सिमरिया प्रखंड इकाई की बैठक गुरुवार को उदयन पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद महतो ने की। बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में महावीर साव और मोइन अंसारी उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष रमन साहू, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मालती देवी और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान को चयन किया गया।बैठक में शंभू साव, रंजीत यादव, प्रदीप राम, राजेश यादव, गोपाल राम, कुलदीप महतो, नगेंद्र यादव, अखिलेश यादव, राजेश महतो, सुरेंद्र कुमार, धनेश्वर यादव, सुरजी देवी, अनीता देवी, आरती देवी, गीता देवी, केदार कुमार आदि उपस्थित थे।