रामगढ़। रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंघुवर दास एवं झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का फूल मालाओं एवं बुके देकर जोरदार स्वागत नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो की अगुआई में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा पटेल चौक में शुक्रवार को किया गया।
भाजपा दोनों राष्ट्रीय उपाध्यक्षों को नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो ने सभी भाजपा पदाधिकारियों से बारी बारी परिचय करवाया। कड़ी धूप में कार्यकर्ताओं के बीच खड़े होकर सभी के साथ बिल्कुल सामान्य व्यक्ति की तरह सामूहिक वार्तालाप करते हुए रघुवर दास ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं की मेहनत और उत्साह देख कर बहुत खुशी होती है और आप जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा शीर्ष पर पहुंची है। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिया कि “कोविड महामारी” में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अपना कार्य करें।,साथ ही उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि करोना काल के दौरान रामगढ़ के कार्यकर्ताओं ने समाज के बीच जाकर जो योगदान दिया है उसकी प्रदेश स्तर पर काफी सराहना हुई है।
स्वागत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो,रामगढ़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र शर्मा,समाजसेवी भगवान प्रसाद,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार,जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,सत्यजीत चौधरी,जिला आईटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सानू,रमेश महतो,भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर, तरुण शाह,सत्यजीत सिंह, भऋषिकेश सिंह,अजित गुप्ता,सुशांत पांडे,शीतल सिंह,मल्लिका दत्ता,संपा गुहा,सुरेन्द्र शर्मा,धनंजय पुटस,विनोद गोप,धीरज तिवारी,अभिषेक तिवारी,सतीश कुमार, प्रकाश कुमार,आदित्य कुमार,मणिशंकर ठाकुर,आनंद पांडेय,विजय सोनकर,शशिकांत सिंह,मनीष अग्रवाल,संजय अग्रवाल,अंकित सिंह,अभिषेक कुमार,विजय पाठक,कन्हैया झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।