जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : भाजपा अजामो के जिला अध्यक्ष निमाई दास की मां का निधन का समाचार सुन मिलने पहुंचे अमर बाउरी एवं भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल जहॉ उनके मॉ के निधन पर मातम पूर्सी करते हुए निमाई दास को धैर्य पूर्वक कार्य करने का सलाह दिया। भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। जहॉ चंदनक्यारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर बावरी जो झारखंड प्रदेश भाजपा अजामो के अध्यक्ष है। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनूप पांडे भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम अमित सिंह अजय पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।