बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने रसोईया धमना में बीती रात्रि रविवार को भक्ति जागरण का उद्घाटन किया। इस भक्ति जागरण में एक से बढ़ कर एक भक्ति नृत्य संगीत व झांकी की प्रस्तुति की गई। जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। उक्त आयोजन रसोईया धमना के दिवंगत समाजसेवी सह सेवानिवृत अमीन स्व. तोखन साव के एकादश कार्यक्रम के अवसर पर किया गया। वहीं स्व. तोखन साव कब तस्वीर पर लोगों ने पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, जिप सदस्य संतोष रविदास, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार आदि अतिथि शामिल हुए। मौके पर विधायक ने भक्ति जागरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खुद से भी कई भक्ति संगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में समाजसेवी रघुनाथ साव, बीरेन्द्र कुमार गुप्ता, राम लखन राम गुप्ता, युगल किशोर कुमार, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, उपमुखिया नरेश साव, दिनेश साव, मुनेश साव, कुंदन साव, अभिनंद कुमार, तपेश्वर साव, उदय कुमार, राजेश आदि कई लोग मौजूद थे।