पाकुड़ : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर शहर के इंदिरा चौक पर स्थापित उनके प्रतिमा पर कांग्रेस के प्रभारी जिला अध्यक्ष गुलाम अहमद एवं पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया ।माल्यापर्ण के बाद प्रभारी जिला अध्यक्ष ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके बताये हुये राह पर चलने का अहवान किया।मौके पर जन जागरूकता अभियान के प्रभारी बासकी नाथ यादव ,अशोक पासवान ,वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनूल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा, महासचिव अवधेश कुमार झा, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, जिला सचिव कृष्णा यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहीन परवेज, रामविलास महतो, मंसार शेख, मिथुन मरांडी, लकफोड़ शेख, असरफुल शेख, टीपू शेख, फजले आजम, विवेक गोस्वामी आदि मौजूद थे।पाकुडि़या प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का 104वां जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की सर्वप्रथम कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी देवलाल मुर्मू एवं प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कियाद्य उपस्थित पूर्व प्रत्याशी देवीलाल इंदिरा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों के बीच उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दिए मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी अल्पसंख्यक का प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी महेशपुर विधानसभा के मीडिया प्रभारी कमाल अंसारी अली अहमद कालू मियां मनोज टूडू मकबूल अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे