गोड्डा: आज संताल परगना संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश महासचिव जवाहर लाल यादव के नेतृत्व में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने कहा कि रामविलास पासवान किसी व्यक्ति का नाम नहीं एक विचारधारा का नाम है। इन्होंने 50 साल के बेदाग राजनीतिक जीवन में गरीब गरीब शोषित पीड़ितों का आवाज बनकर देश के संसद भवन में दहाड़ दे रहे ऐसे नेता अब इस देश में दूसरा पैदा नहीं हो सकता। उन्होंने सभी वर्गों को लेकर पूरे राजनीतिक जीवन काल में चलने का काम किया। ऐसे महान इस देश के विभूति जन जन के नेता के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा के नेता शैलेंद्र कुमार, सुशील कुमार यादव, सुग्रीव कुमार, जय किशोर, कुमार अर्जुन, विवेक राज, मनोज ठाकुर, देवकांत पासवान, प्रमोद यादव दर्जनों लोग उपस्थित थे । इस अवसर पर लोगों को मिठाई भी खिलाए औरबच्चों के बीच में टॉपि का भी वितरण किया गया ।