रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 02 टोटीझरना रोड में देवी मंडप के सुन्दरीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के द्वारा विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर किया गया।
शिलान्यास के पश्चात लोगों को सम्बोधित करते हुए युगेश बेदिया ने कहा की क्षेत्र में काफी विकास का कार्य हुआ है। गरीबों, मजदूरों और दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं चलाई है। इसमें लाभ उठाने की जरूरत है।
मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र में विकास कैसे किया जाता है इसका पूरे झारखंड के लिए हमलोग उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
प्रत्येक गांव में हमलोग द्वारा किया गया विकास कार्य लंबे समय तक दिखाई पड़ेगा। कहा कि रामगढ़ नगर परिषद की जनता ने मुझे जो प्यार एवं स्नेह दिया है वे इसे कभी भुला नहीं सकते। जनता का जो कर्ज मेरे ऊपर है इसे हम क्षेत्र का विकास करके चुकता करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता सेवा एवं विकास कार्य करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,जयकिशोर महतो,सैनाथ महतो,जुगल महतो,रावि कुमार,संतोष महतो अरमान खान,समाप्त गुप्ता,मुंशी मांझी,गोलू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।