चतरा। पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब अफीम में तस्करी करने वाले चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक किलो 540 ग्राम अफीम व तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार पीबी 08 ईएच 5278 भी पुलिस टीम ने जब्त किया है। सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सदर थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चतरा-डोभी मुख्यमार्ग एनएच-99 पर स्थित लरकुआ मोड़ के पास से कार में सवार लावालौंग के खपरमहुआ के दिनेश गंझु, बिहार मोतिहारी बिजलपुर गांव के हीराचंद मिश्रा, गुमला के असरसोमल गांव के संजय कुमार सिंह व सिमडेगा सालडेगा कुम्हरटोली के आलम महतो को गिरफ्तार किया गया गया। तस्कर चतरा से अफीम खरीदकर पंजाब के जलंधर ले जा रहे थे। इसके आलावे सदर थाना क्षेत्र के कारी गांव से 116 किलो डोडा बरामद किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अफीम की खेती व तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कारण सफलताएं भी मिल रही हैं। पीसी में कई पुलिस पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।