जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मदनकट्टा-कालाझरिया गांव में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल डाला। घटना करीब 9 बजे रात्री कि बताई जा रही है। घटना कि सुचना पा कर घटना स्थल पर करीब 11 बजे वन विभाग के पदाधिकारी पहुचे। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. उसकी पहचान 50 वर्षीय शंकर सिंह के रुप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन हाथियों का झुंड कई दिनों से जंगलों में भटक रहा है।
घटना के बाद गांव मे दहशत का महौल
झुंड में से एक हाथी कालाझरिया-मदनकट्टा में आ गया है। जबकि अन्य दो हाथी देवघर जिले की सीमा में भटक रहे हैं। हाथियों के आतंक से गांव को लोग काफी दहशत में है। गांव में आये दिन हाथी लोगों को कुचल कर मार ड़ालते हैं। साथ ही खेत में लगी फसल को भी खा जाते हैं।
दिन पहले भी दो लोगों को कुचलकर मार डाला
बता दें कि पिछले दो दिनों से एक हाथी गांव में आतंक मचा रहा है। 20 जून को फतेहपुर थाना क्षेत्र के मालडीहा गांव में भी हाथी ने दो लोगों को कुचला था। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।