मुकेश कुमार की रिपोर्ट
महागामा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक एवं राजनीति का स्तर पर मनाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी ने प्रखंड कार्यालय में स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। हमेशा सत्य के मार्ग पर चला करते थे। 2 अक्टूबर भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस है।
महागामा प्रखंड अंतर्गत दिग्घी पंचायत भवन में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन महागामा के अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।विशेष ग्राम सभा से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर महात्मा गांधी की फोटो पर माल्यार्पण किया।
कांग्रेसियों ने अस्पताल में मरीजों को बांटा फल
पूरे विश्व में सत्य और अहिंसा के प्रेरणास्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नोसहर आदिल उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।साथ ही कांग्रेस नेताओं द्वारा महागामा रेफरल अस्पताल में मरीजो के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इरफान काजी , खालिद , याह्या सिद्दीकी, तसनीम, मिन्हाजुल हक,नदीम,विशाल,गांधी,जितेंद्र यादव, प्रकाश यादव, आदिल, दीपक, सोनू, सौरभ पासवान, जुबेर, बिपिन बिहारी आदि उपस्थित थे।
भाजपा ने किया याद
भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई के द्वारा पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल की अगुवाई में मनाई गई। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, पप्पू ठाकुर, शशिकांत पोद्दार, मुन्ना झा, नवीन महतो ,अमित कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।