गिद्धौर(चतर) तुलसी यादव। जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत दुवारी पंचायत मुख्यालय में शास्त्री चैक से बाजार टांड रोड में नाली के पानी बहने से राहगिरों के साथ स्थानिय लोगों होती है परेशानी। मुख्य सड़क पर गंदा पानी बहाने को लेकर एक दुसरे से हमेसा होती है तु-तु मैं-मैं। नागेश्वर यादव और रमेश्वर साव, बिनोद कुमार गुप्ता भी बिते रात सड़क पर गंदा पानी बहाने के मामले में उलझ गए। इसका मुख्य कारण पीसीसी मुख्य सड़क पर रमेश्वर साव और बिनोद कुमार गुप्ता के दुवारा नाली का पानी रोकना था। ज्ञात हो कि शास्त्री चैक से बाजार टांड तक नाली निर्माण नही होने से सभी घरों का पानी रोड़ में बहाया जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी तो होती हीं है, असमय स्थनिय लोग बीमारी के शिकार भी हो जाते हैं। ग्रामीणों ने तत्काल जिला प्रसाशन से नाली निर्माण करवाने की मांग की है।