गढ़वा से नित्यानंद दूबे की रिपोर्ट
गढ़वा रविवार को देर रात सदर अस्पताल गढ़वा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन पूर्व उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वह तनाव में था। उसने गमछा के सहारे गैलरी के ग्रिल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखा गया। इस खबर से सदर अस्पताल तथा जिला मुख्यालय में अफरातफरी मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।