बरही चौक पर कांग्रेस ने जन जागरण अभियान तहत किया जनसभा
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक बंधु तिर्की, विधायक उमाशंकर अकेला, शहजादा अनवर सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बढ़ती महंगाई के खिलाफ झारखंड के सभी जिलों में 14 नवंबर से 29 नवंबर तक कांग्रेस का जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बरही चौक पर जनसभा हुई। इस जनसभा के बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को मजबूर प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए। जब तक मोदी सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेगे तब तक कांग्रेस का अभियान जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है। केंद्र की भाजपा सरकार के शासन में दिनों- दिन सभी जरूरत की चीज जैसे खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस का दाम लगातार बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने अब बहुत हुई महंगाई की मार अब उखाड़ फेंके मोदी सरकार का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस आम आदमी के साथ है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि महंगाई के खिलाफ प्रदेश में सभी जगहों पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन- जागरण अभियान लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी, आज मोदी सरकार को झुकना पड़ा। आम जनता के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है देश को बचाने की, महंगाई के खिलाफ हम सबको मिलकर लड़ना होगा। विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वाह रे मोदी तेरा खेल 220 रुपये सरसो तेल। वहीं उन्होंने कहा कि देश में खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, गैस जैसे सभी आवश्यक चीजों का मूल्य वृद्धि हो गया। इस बढ़ती महंगाई का जिम्मेवार मोदी सरकार है। शहजादा अनवर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में महंगाई बढ़ाया है। साथ ही किसानों पर भी अत्याचार किया है। जनसभा में पहुंचे सभी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक, अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, मदन मोहन शर्मा, गजेंद्र सिंह आदि कांग्रेस के वरिष्ठ अतिथियों को बरही के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजा व 51 किलो माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। कोडरमा से बरही आने के क्रम में कांग्रेस नेता अरुण साहू ने भी प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का स्वागत तिलैया रोड ओवर ब्रिज के पास किया। बरही चौक में आयोजित जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा। मंच की अध्यक्षता जिला कांग्रेस महासचिव विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी एवं संचालन नरेश सिंह ने की। जनसभा में कांग्रेस जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, छठ्ठू गोप, जिला महासचिव अब्दुल मनान वारसी, नंदकिशोर यादव, तोखन रविदास, बासुदेव यादव, परमेश्वर यादव, वीरेंद्र यादव, कुणाल कतारियार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोहर यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमित जायसवाल, फिरदोस खान, ओबीसी मोर्चा जिला सचिव दीपक गुप्ता, अध्यक्ष सुनील साहू, अल्पसंख्यक विभाग के मो. रुस्तम, मो. वारिश, नरेश सिंह, महादेव यादव, छोटी ठाकुर, प्रयाग यादव, बंशी यादव, पूर्व मुखिया मनोज कुमार, पप्पू असलम, मो. कलीम, मुखिया दशरथ यादव, मो. ताजुद्दीन, यासमीन तब्बसुम, तौकीर रजा, मो तैयब, रानी खातून, मनोज कुमार साहू, छोटे लाल यादव, राजू राणा, जमुना यादव, गुड्डू निषाद, मो. गुलजार, रामकुमार दास, मो. निजामुद्दीन, द्वारिका दास, रघुवीर यादव, राजेन्द्र यादव, जमुना यादव आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।