भुपेन्द्र पांडेय
गिद्धौर (चतरा) प्रखंड में पिछले सप्ताह से हो रही लगातार बारिश की वजह से कई खपरैल मकानों को नुकसान पहुंचा है। बीती रात गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के पांडेटोला निवासी देवधारी महतो का खपरैल मकान अत्यधिक बारिश की वजह से गिर गया है। घर में सोए हुए लोग बाल-बाल बच गए हैं।भुक्तभोगी ने बताया कि बारिश की वजह से उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। अब दूसरे के घरों में रहने पर विवश हैं। घर में रखे कपड़े, बर्तन और खाने के सामान भी बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मदद करने का अनुरोध किया है। वहीं गिद्धौर समेत कई गांवों में लगातार बारिश के कारण खपरैल मकानों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।