भुपेन्द्र पान्डेय
गिद्धौर:(चतरा) प्रखंड के आजसू पार्टी संगठन सचिव अदुनंदन पांडेय के पिता राजेंद्र पांडेय का स्वर्गवास बुधवार रात्रि 8:00 बजे हो गया।करीबन 58 वर्ष के थे।जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।जिनका अग्निसंस्कार धोबिनिया नदी पर वृशपतवार सुबह 9:00 बजे किया गया।जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित गिद्धौर पंचायत मुख्य राजेश कुमार दांगी उप मुख्य सुरेश प्रसाद राणा पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी बैजनाथ दांगी विनोद ठाकुर बनवारी पांडेय मुखिया प्रत्याशी निरंजन दांगी एवं अनेकों गणमान्य लोग शामिल थे।