रजरप्पा(रामगढ़): चितरपुर पार्षद पवन शर्मा की माता स्व सविता देवी की विगत 03 सितंबर को मौत हो गई थी। उनके श्राद्धकर्म के तहत मंगलवार को आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित कई गणमान्य लोग चितरपुर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने स्व. सविता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना प्रकट किये। ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के अलावे बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, समाजसेवी चंदर महतो, पार्षद गोपाल चौधरी, आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, मुखिया प्रतिनिधि किशुनराम मुंडा, मुखिया उमेश राम नायक, जनक साव, रविंद्र वर्मा, शंभु प्रसाद, नंदकिशोर राम दांगी, बीपीओ कुमार विवेक, जेइ यमुना करमाली, प्रफुल कुमार महतो सहित कई मौजूद थे।