रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: लोक आस्था का महापर्व छठ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 28 छतर मांडू छठ पूजा घाट में पहुंचकर गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर खुद के लिए और समाज व देश के हित की कामना की।
सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि यह प्रत्यक्ष देवों में एक भगवान भास्कर को अर्पित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूरी आस्था के साथ अर्घ्य अर्पित करने वालों पर भगवान सूर्य की विशेष कृपा होती है। वे उसे अपने जैसा तेज प्रदान करते हैं। रोगों को हर लेते हैं। परिवार में सुख व शांति प्रदान करते हैं।
मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से अनेक लाभ हैं। यह ऊर्जा प्रदायक है। रोगनाशक है। कोरोना के इस विषम काल में भगवान की आराधना से इंसान व्याधियों से मुक्त हो सकेगा। इसलिए परंपरा है कि व्रती सूर्योदय के बाद अपने साथ ही साथ स्वजनों से भी अर्घ्यदान कराती हैं।
इनके साथ मुख्य रूप से समाजसेवी धनेश्वर महतो,अमृतलाल मुंडा,किशुन मुंडा,प्रदीप कुशवाहा,सुनील कुशवाहा आदि अन्य लोग उपस्थित थे।