रजरप्पा: चितरपुर प्रखंड के छोटकीपोना स्थित आईडीबीआई बैंक के समीप मंगलवार को पारालैक्स होंडा नामक शो रूम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी सुनीता चौधरी, चंदर महतो, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर गिरिडीह सांसद ने कहा कि होंडा बाइक की दुनिया में एक बड़ा नाम है। जिसपर लोग काफी भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि छोटकीपोना जैसे छोटे से गांव में इस तरह का शो रूम खुलने से ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा। अब उन्हें हौंडा कंपनी के दो पहिया वाहन खरीदने के लिए गोला, रामगढ़ या रांची जाना नही पड़ेगा। वहीं शो रूम के प्रोपराइटर विभा देवी व कुमार उत्कर्ष ने बताया कि यहां ग्राहकों को उचित दर पर होंडा कंपनी के दो पहिया वाहन व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर बोरोविंग मुखिया नीना देवी, पूर्व मुखिया अरबिंद सिंह, नंदकिशोर राम दांगी, महानंद महतो, नित्यानंद महतो, डॉ चुन्नूलाल नायक, ओमप्रकाश महतो, अशोक राम बेदिया, रमेश दांगी, डॉ एसपी सिंह, युगेश महतो, सदानंद रविदास, भयहरण दांगी सहित कई मौजूद थे।