रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का चक्रधरपुर में स्वागत किया। श्री मुंडा शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के निवास स्थान जाने के क्रम में चक्रधरपुर इतवारी बाजार स्थित त्रिशूल चौक के समीप एन.एच 75 पर गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि से वार्ता की। साथ ही श्री मुंडा ने कहा कि कोरोना काल में सब लोग स्वस्थ रहे यही मेरी कामना है।
गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा को दी श्रद्धांजलि
गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि एवमं गिरिराज सेना के सदस्यों ने शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के निवास स्थान पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौक़े पर गिरिराज सेना के मनोज जिंदल, हरिराम शर्मा, किशोर गोस्वामी, दीपक गुप्ता, मिथुन बाग, सुशील पाडिया, एस पी लत्ता, संपा एलिस राजू, सुभद्रा मुखी, सज्जन देवी, तुषार नन्द, मनोज साहू, सन्नी गोप, मेघनाथ लोहार, रोहन सह, संजय दास, अमरनाथ साव, सागर साव, चमन लाल, राजकुमार सोनी, सुमित पोद्दार, राजेश्वर पाण्डेय, अभिषेक पोद्दार आदि सदस्य उपस्थित थे।