पाकुड़ : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन महिला विंग पाकुड़ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष सावरी पाल के नेतृत्व में नवरात्रि के महाअष्टमी के पावन अवसर पर रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में कन्या पूजा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष हिसाबी राय,विभाग प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद भगत, संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, एवं युवा विंग के जिला अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी पूर्व प्रधानाध्यापिका अल्पना चटर्जी,नगर अध्यक्ष सुशील साह, समाजसेवी मुरारी मंडल मनोरमा देवी,जीतु सिंह सहित अनेक भाजपा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया साथ ही पूजा पंडाल में उपस्थित महिलाओं ने शंख ध्वनि एवं मां दुर्गा का जयकारा से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।