बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: आज चास पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन का वितरण किया गया। प्रथम चरण में आज चार पशुपालको को इसका लाभ मिला।
डा . सुमन कुमार पशुपालन पदाधिकारी , ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चार पशुपालको को पशुपालन विभाग की ओर से चास प्रखंड में 4 पशुपालकों को 90% अनुदान पर 4 बकरी और 1 बकरा का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी , चास मिथिलेश चौधरी , भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. मुकेश कुमार सिन्हा , भूतपूर्व प्रमुख श्रीमती सरिता देवी ने चास प्रखंड अंतर्गत रानीपोखर के विवेक कुमार , भंड्रो की शकुंतला देवी , नारायणपुर की अपन देवी , कुरमा की वैशाखी देवी को एक एक बकरी इकाई का वितरण किया।
बकरी वितरण का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आमदनी बढ़ानी है। सभी बकरियों का टीकाकरण और संघरोध करने के पश्चात इनका वितरण किया गया है। 90%अनुदान पर 10 इकाई और 50%अनुदान पर 75 इकाई का वितरण विभिन्न पंचायतों के पशुपालकों के बीच और किया जाना है।