मेदिनीनगर: सुदना गायत्री मन्दिर रोड निवासी परसुराम ओझा की पत्नी पूर्व मेयर प्रत्याशी जानकी ओझा की पत्नी के गले से सोने की चैन छीन कर बाइक सवार दो लुटेरे फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जानकी ओझा मंगलवार की सुबह 5:15 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस बीच मॉर्निंग वॉक कर जब वे अपने घर लौट रही थी,तभी बाइक पर सवार दो लुटेरे जेल हाता चौक के पास उनके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गये। बताया जाता है कि दोनों लुटेरे ब्लैक कलर का शर्ट पहने हुए थे। वही इस घटना के बाद इसकी जानकारी शहर थाना को दी गयी,जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस मामले की जानकारी लेने परशुराम तिवारी के यहां पहुंचे। इसके बाद से पुलिस अज्ञात लुटेरों की खोजबीन में जुट गयी है। वहीं इस घटना के बारे में बताते हुए भाजपा नेता परशुराम ओझा ने कहा कि शहर में चोर अपराधी और लुटेरे बेखौफ हो गए हैं शहर में दिन-प्रतिदिन चोरी लूट की घटना बढ़ती जा रही है लोग राह चलते हुवे भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।