गोड्डा: थैलीसीमिया पीड़ित विवेक को पुनः हेल्पिंग हैंड के सौजन्य से दुर्लभ श्रेणी का ए निगेटिव रक्त उपलब्ध करवाया गया।
जानकारी देते हुए रेडक्रॉस के जिला सचिव सुरजीत झा ने बताया कि साइकिल से जामताड़ा जाकर रक्त की व्यवस्था कर चर्चित हुए दिलीप यादव को पिछले कई महीने से अपने पुत्र विवेक के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। बुधवार को पुनः हेल्पिंग हैंड के प्रमुख फरहान उर्फ सिट्टू एवं ब्लड बैंक के तकनीशियन राजेश कुमार के अथक प्रयास से उक्त नमूने का खून उपलब्ध करवाया गया। गोलू ने अपना रक्तदान किया। बच्चा विवेक के मेहरमा से आने और जाने की व्यवस्था पुनः जिला प्रशासन के निर्देश पर मेहरमा के बीडीओ कुमार अभिषेक द्वारा की गयी।