जामताड़ा : छात्र एवं छात्राओं के साथ धनबाद में घटित घटना के विषय में भाजपा नेता वीरेन्द्र मंडल ने इसे झारखंड के बेलगाम सरकार के कुकृत्यों को दर्शाता है। वहीं जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी द्वारा इसे भाजपा एवं एबीभीपी का कृत्य बताने पर आष्चर्य व्यक्त करते हुए भाजपा नेता मंडल ने कहा कि अभी जूम्मा जूम्मा आठ दिन भी नहीं हुआ है। विधायक इरफान के सत्ता परिवर्तन के लालची स्वरूप को प्रदेष से लेकर राष्ट्रीय मीडिया के लिए सुर्खिया बनी। वहीं कुछ विधायकों के विरूद्ध उच्च न्यायालय में उनके भूमिका की जॉच को लेकर पीआइएल तक फाइल हो गई है। तभी बयान बहादुर विधायक को अपने किये पर पछतावा न होकर भाजपा एवं एबीभीपी को देखने का दंभ भरते हैं। अगर देखना ही है तो सारे सिकवे गिले भुलाकर भाजपा सरकार में षामिल हो जायें। भाजपा विधायक इरफान को स्वागत करने को तैयार है। मंडल ने झामुमो कांग्रेस की सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए विरोधियों को कूचलने के लिए जो तरीका अपनाया गया है। वह सभ्य समाज में किसी भ्ज्ञी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह मनोज अंबष्ट रंजीत यादव अजय पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।