मयुरहंड(चतरा): मयुरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक का लिंक पांच दिनों से लिंक फेल होने के कारण लेन-देन का कार्य ठप है। ऐसे में बैंक के खाताधारियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। साथ ही प्रति दिन बैंक पहुंचने के बाद लिंक फेल होने के बात कह कर लौटा दिए जाने के कारण खाताधारियों में बैंक प्रबंधन के प्रति आक्रोष व्याप्त है। ग्राहकों का कहना है कि पांच दिनों से बैंक से खाली हाथ लौट कर जा रहे हैं। पांचवें दिन भी दर्जनों लोग बैंक पहुंचे और घंटों इंतजार करने के बाद खाली हाथ वापस लौट गए। वहीं बैंक कर्मी भी लोगों को स्पष्ट जानकारी नही दे रहे है। जिससे प्रति दिन लोग बैक पहुंचते हैं और घंटो इंतजार करने के बाद वापस लौट जा रहे हैं। ज्ञात हो कि मयुरहंड के इस शाखा में क्षेत्र के लगभग पांच हजार खाताधारी हैं।