रामगोपल जेना
चाईबासा: चाईबासा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत सरकार के मध्यम, लघु, शुक्ष्म उद्यम मंत्रालय अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी क्षेत्र (पश्चिम बंगाल,ओडिशा, बिहार, झारखंड)से सदस्य सह पूर्वी क्षेत्र चेयरमैन मनोज कुमार सिंह का पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, दिनेश चंद्र नंदी, मनीष कुमार राम ,सदर प्रखंड अध्यक्ष जय किशन बिरूली, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, रामानुज प्रसाद शर्मा वार्ड पार्षद पवन शर्मा, आनंद सयनम, ललित शर्मा, जितेंद्र मद्धेशिया ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पंकज खिरवाल, नीरज पांडे, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दिलीप साव, पिंटू प्रसाद कामेश्वर विश्वकर्मा ,राम अवतार राम रवि, दिलीप शर्मा ,शशिकांत ठाकुर, कौशिक सरकार ,शिव बजाज ,समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।