दुमका राजद जिलाध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान
देवघर। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में मतदान अपील करने के लिए दुमका के राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। अमरेंद्र यादव ने कहा कि महागठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है। जेएमएम प्रत्याशी की जीत तय है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को झारखंड की जनता ने स्वीकार कर लिया है। विपरीत परिस्थितियों में भी जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस के मंत्रियों ने गरीब गुरबों का दिल जीतने का काम किया है। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। अब जनता उनके कारगुजारियों से भली भांति वाकिफ हो चुके हैं। राज्य की जनता अमन चैन चाहती है। भाजपा गरीब दलित अल्पसंख्यक और पिछड़ा विरोधी है।
राजद नेताओं ने मधुपुर विस क्षेत्र के करौं प्रखंड के बघना, जोड़ामोऊ धनियाडीह, सिरसिया, धवाना, बिलरिया, पथरोड़ सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क में जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश सचिव सतपाल यादव, युवा नेता प्रमोद पंडित, जरमुंडी के युवा अध्यक्ष गणेश भंडारी, अनुराग भंडारी, विजय यादव सहित कई लोग शामिल थे।