हरिहरगंज से प्रसिद्ध कुमार अम्बेडकर की रिपोर्ट
हरिहरगंज (पलामू)। प्रखण्ड क्षेत्र के सरसोत पंचायत सचिवालय परिसर से मंगलवार को दुर्गा पूजा नवयुवक संघ समिति सरसोत द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा दुर्गा मंडप से शुरु हो कर बटानी नदी घाट पर पहुंचा।जहां से जल भर कर कलश यात्रा निकाली गई।जो बाद में मंडप लौट कर कलश स्थापित की गई। वही पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, सचिव रंजीत कुमार शर्मा, शक्रिय सदस्य राजू राम, जुगनू राम, सुनील शर्मा, सिकेंद्र कुमार, जितेंद्र प्रजापति, निरंजन मेहता,राहुल कुमार, सुरेन्द्र कुमार के अलावे मुखिया शारो देवी, प्रमुख पति शिव बैठा, शिक्षक भोला सिंह, गुड्डू सिंह, अनिल शर्मा, प्रभु चन्द्रवंशी के साथ श्रद्धालुगण कलश यात्रा में रहें।
उधर प्रखण्ड क्षेत्र के कुलहिया पंचायत अंतर्गत जगदीशपुर देवी मंदिर के प्रांगण से भी कलश यात्रा का आयोजन किया गया। और जहाना गांव स्थित दो नदियों कि संगम, बतरे नदी से जल उठाव कर पुनः देवी मंदिर परिसर में बने दुर्गा मंडप में स्थापित किया गया। इस यात्रा में अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष इंजीनियर संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष शिक्षक सूरज कुमार, मुखिया मथुरा रजक, शिक्षक अजय यादव, बुधन सिंह यादव, शिक्षक अशोक यादव, मोहन यादव, राजकुमार रजक, नंदू बैठा, श्याम जी यादव, बाबूराम यादव, चंद्रदेव यादव, महंग यादव, सीताराम यादव, ललेश कुमार,विनाय कुमार, विनोद यादव एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।