कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा। बढ़ती महंगाई एवं कृषि कानून बिल के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कोलाबीरा में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, बंधु तिर्की, सासद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, केशव महतो, जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कु एवं देबू चटर्जी का पारंपारिक आदिवासी शाल भेंट कर स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पूरे देश में बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं कृषि कानून बिल के खिलाफ 14 नवंबर से 28 नवंबर तक जन जागरण अभियान चला रही है। इसके तहत वे झारखंड के सभी 24 जिले में लोगों के बीच जाकर जन जागरण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई से पूरे देश की जनता त्रस्त है, त्राहिमाम मचा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे हैं, उन्होंने देश की जनता से जो जो वादा किए हैं उसमें से उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने देश में महंगाई घटाने का वादा किया था परंतु आज महंगाई चरम सीमा पर है। कृषि बिल के खिलाफ किसान कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं परंतु केंद्र की सरकार मौन धारण कर किसानों के मरने का तमाशा देख रही है। आंदोलन में अनेकों किसानों की जानें गई परंतु प्रधानमंत्री के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड का दौरा करते हुए वे गांव-गांव में जाकर जन जागरण अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि जनता महंगाई एवं कृषि कानून दिल के खिलाफ आवाज उठाएं। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रविंद्र मंडल, जिला महासचिव शुषेण मार्डी, शेख तैयब अली, अमजद हुसैन, दिलीप महतो ,अनादि महतो, महेश्वर महतो ,सुनाराम मुर्मू ,लालू किस्कु ,विशु किस्क,केशव महतो ,समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।गम्हरिया में पूर्व मुखिया सह जिला कांग्रेस महासचिव जवाहरलाल माहली के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ भव्य रुप से स्वागत हुआ। गम्हरिया में भी मौके पर काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।