रामगढ़। श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ के तत्वधान में आयोजित श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। पूरे 13 दिनों तक रामगढ़ की फिजाओं में आस्था और भक्ति व गुरुवाणी की स्वर लहरियां गुंजायमान होती रही। शबद गायन के माध्यम से साध संगत ने अपनी भावनाएं समर्पित की ।आज प्रातकाल से ही गुरु घर में विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें अमृतसर से आए जत्थे भाई वरिंदर सिंह ने अपनी मधुर गायन शैली से संगत को मंत्रमुग्ध किया। इसके उपरांत हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह जी के जत्थे ने भी बड़े सुरीले सवरों के माध्यम से संगत को निहाल किया। साथ ही हेड ग्रंथि बाबा गुरजीत सिंह जी ने अपनी कथा वाचन मैं गुरु जी के जीवन के अनेक प्रसंगों का बड़े मार्मिक अंदाज में चित्रण कर संगत के बीच रखा ।पिछले 17 तारीख से चल रहे अखंड पाठ का भी आज समापन हुआ। पिछली रात 18 नवंबर को भी भाई वरिंदर सिंह जी अमृतसर वाले के जत्थे ने 7:00 से 10:00 तक चले विशेष कीर्तन दरबार में अपनी सुरीली आवाज में कीर्तन कर समा बांधा। समाप्ति उपरांत गुरु के लंगर का वितरण किया गया ।आज दिन के कार्यक्रम के अलावा रात में भी विशेष दीवान सजाया गया ।जिसमें उक्त सभी जत्थों ने गुरुवाणी गायन किया देर रात को दीवान का समापन हुआ। दिन और रात के कार्यक्रमों के समापन पर गुरु का लंगर का वितरण किया गया। इस मौके पर रमिदर सिंह गांधी जगजीत सिंह सोनी रघुवीर सिंह छावड़ा पप्पू जससल डॉक्टर डा नरेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह बेदी इंद्रपाल सिंह सैनी प्रीतम सिंह देवेंद्र सिंह सोनी मनपाल सिंह नरेंद्र सिंह चमन गुरजीत सिंह सलूजा सुरजीत सिंह छावड़ा अमरजीत सिंह सैनी देवेंद्र सिंह अरोड़ा गुरविंदर सिंह कालरा इंद्रजीत सिंह कालरा मनमोहन सिंह लांबा मनजीत सिंह होरा हरजाप सिंह गांधी बलविंदर सिंह पवार रामदयाल चोपड़ा जोगेंद्र सिंह जग्गी लवली गांधी डॉक्टर मनवीर कौर जसप्रीत जोली नवल जीत मल्होत्रा मनजीत अरोड़ा बबली सोनी सतपाल कौर सैनी कनिका सोनी पिंकी गांधी पम्मी होरा महेंद्र कौर अरोड़ा रंजू अरोड़ा बलविंदर सहित समाज के लोग उपस्थित थे।