इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज दुर्गा मंडप के समीप संचालित गुरुकुल एकेडमी में 14 मार्च को सामूहिक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक रामनरेश दुबे ने किया। सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख गुड़िया देवी, मुखिया कुसुम देवी, ज्ञान सरोवर विद्यालय इटखोरी के प्रधानाचार्य बीरबल पांडेय व शिक्षक श्री दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभा को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि गुरुओं से अच्छा संस्कार सीखना चाहिए, तभी हम अच्छे समाज की कल्पना कर सकते हैं। वहीं बीरबल पांडेय, फैक्ट कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर विजय कुमार दांगी व अन्य अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार का ज्ञान देने पर भी जो दिया। जबकी एकेडमी के प्रधानाध्यापक विवेक कुमार दुबे कहा कि संस्थान में नवमी एवं दसवीं कक्षा में नामांकन जारी कर दिया गया है। बच्चों को अनुभवी शिक्षाकों के द्वारा शिक्षा दी जाती है। सभा में धीरज प्रसाद दांगी, जलसहिया रेखा देवी, विकाश दांगी, डब्लू केशरी, चम्पा देव, उमेश दांगी, तलेश्वर दांगी समेत अन्य उपस्थित थे।