रामगढ़। ज्ञान महिला समिति की बैठक सोमवार को वार्ड नंबर 31 मुर्रमकला पंचायत के चैटर गांव में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता रेणुका देवी व संचालन मंजू देवी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल समाजसेवी पवन कुमार महतो ने किया ।बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं को सरकारी योजनाओं महिलाओं से जुड़ी समस्या का संविधान की बात कही गई। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी समस्या को लेकर बैठक किया गया है ।जिसमें महिलाओं को जुड़ी समस्या का लाभ देने का कार्य किया जाएगा। जैसे बुजुर्ग महिलाओं के लिए निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन महिलाओं से जुड़ी हड्डी का सर्जरी प्लास्टर निशुल्क व्यवस्था देने की बात कही गई ।वृद्धाश्रम अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क हॉस्टल एवं बेटियों की शादी में बढ़-चढ़कर मदद करना 10 कर्म जैसे प्रथा को समाज से मिटाना बरसात से बचाव के लिए छाता का वितरण करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। समाजसेवी पवन कुमार महतो ने कहा कि ज्ञान महिला समिति पूरे रामगढ़ जिले में मिल का पत्थर बनकर गरीबों का मसीहा बनकर जरूरतमंदों को हर संभव मदद कर रहे हैं जो कार्य ज्ञान महिला समिति कर रही है वह कार्य राजनीतिक दल के लोग भी नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञान महिला समिति से जुड़कर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं ।और सैकड़ों जरूरतमंद असहाय लोगों को मदद कर पा रहे हैं। इस अवसर पर बबीता देवी गीता देवी अंजू देवी मंजू देवी रूबी देवी लक्ष्मी देवी सरिता देवी सरस्वती देवी रूपा देवी उर्मिला देवी सीमा देवी पूनम देवी आदि उपस्थित थे।