रामगढ़: झान महिला समिति की बैठक सोमवार को वार्ड नंबर 31 कांकेबार मैं पवन कुमार महतो कि अध्यक्षता व बिलंदर महतो के संचालन में संपन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिवाइन ओंकार मिशन के सचिव राजेश नागी उपस्थित होकर बेटियों को उज्जवल भविष्य की बात कही श्री नागी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटियों को शिक्षित बनाएं ना दहेज ले ना दहेज दे। दुष्कर्म जैसे प्रथा को समाज से खत्म करें बेटियों को पढ़ाई दें। कोई भी मदद कर सकता हो तो डिवाइन ओंकार मिशन हर संभव मदद करेगी। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि ज्ञान महिला समिति के कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं ज्ञान महिला समिति के सदस्य ले रही है ।पूरे जिले में हजारों हजार की संख्या में महिलाएं महिला समूह बना रही है जो रामगढ़ जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है। साथ ही महिलाओं से हर जुड़ी समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही बीमार लोगों को मदद दी जाएगी ।बेटियों को शिक्षित बनाने में मदद की जाएगी। जो बच्चे अनाथ हैं उनके जीवन को बदलने के लिए हॉस्टल में रखा जाएगा जो बुरा बुजुर्ग वृद्धा आश्रम में रहना चाहते हैं। उनको रहने की व्यवस्था दी जाएगी ।आगे पूरे रामगढ़ जिले में ज्ञान महिला समिति से महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। महिलाओं वह बिटिया के साथ बढ़ते अत्याचार अपराध को रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा ।समाजसेवी पवन कुमार महतो ने कहा कि वार्ड नंबर 31 से 5000 महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा ।इस मौके पर सीमा देवी पूनम देवी शनिचरी देवी काली देवी सदुम देवी कंचन देवी भानु देवी सावित्री देवी आदि शामिल थे।