रामगढ़। ज्ञान महिला समिति ने बुधवार को वार्ड नंबर 6 के चानकपुरी में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को छाता एवं चटाई का वितरण किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रमेश महतो के हाथों जरूरतमंदो को बांटा गया। इस मौके पर श्री महतो ने कहा की बरसात के दिनों में छाता चटाई बांटना नेक कार्य है। आए दिन समिति द्वारा गरीबों के लिए तट पर खड़ा रहती हैं। वही ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि समिति के द्वारा पूरे रामगढ़ जिले में सभी वार्ड में छाता त्रिपाल चटाई सैकड़ों की संख्या में बांटी जाएगी। साथ ही समिति के द्वारा गरीब बेटियों की शादी में 10 कर्म में खाद सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। जो कि जिले के गणमान्य लोग, समाजसेवी सभी राजनीतिक दल के नेता गण के हाथों बाटा जाएगा। इस मौके पर लाखों देवी, मुनिया देवी, तेतरी देवी, शोभा देवी, जंगली देवी, गुलाबो देवी, सीमा सिंह, पंचम देवी, सारी देवी, मालती देवी, शारों देवी, सोनिया देवी, पूजा देवी, पिंकी देवी, संगीता देवी, शारों देवी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, पानो देवी, आरती देवी, गजाला देवी, प्रभादेवी, आरती देवी, सुनीता देवी, चंचल देवी, सतगुरु देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाए उपस्थित थे।