रजरप्पा(रामगढ़): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी के अनुमोदन से रजरप्पा निवासी हाजी अख्तर आजाद को दूसरी बार रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पद की जिम्मेवारी समझते हुए कर्तव्य निर्वहन में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। साथ ही साथ कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के हाथों को मजबूती प्रदान करते हुए अल्पसंख्यक विभाग में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इसपर हाजी अख्तर आजाद ने अपने मनोनयन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी व रामगढ़ जिला अध्यक्ष मो गुलजार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ दूसरी बार मुझे जिला उपाध्यक्ष का पदभार दिया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही मजदूरों के समस्याओं का समाधान करने हेतु पुरजोर प्रयास करूंगा। मुझे नई दायित्व सौंपा गया है इसके लिए मैं तहे दिल से प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं। और मैं अपने पद के साथ पूरी तरह से न्याय करूंगा। इस दौरान उनके मनोनयन पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष ननकू नाथ चौधरी, सचिव असलम खान, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, राजेंद्र नाथ चौधरी, जगेश्वर महतो नागबंशी, किरण कश्यप, मिनहाज अंसारी, राम पोदो महतो, मुख्तार अंसारी, ननका करमाली, आनंद सिंह, कुर्बान अंसारी, मुस्तकीम हैदर अंसारी, सुलेमान अंसारी, कैसर इमाम, शशीकांत सिंह, अलाउद्दीन मोहम्मद साजिद सहित कई ने बधाई दी है।