रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: रविवार को मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता, हरदिल अजीज फ्लोरेंस नर्सिंग कालेज ईरबा के निदेशक और झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष अंजुमन के सदर व कई संस्थाओं से जुड़े जनाब हाजी एहसान अहमद अंसारी का आज मृत्यु 9.40 सुबह ( इन्तिकाल) मेदांता अब्दुर्रज्जाक अंसारी बुनकर अस्पताल ईरबा रांची में हो गया।.
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊ़न. बेहद मिलनसार और सभी के दुख सुख में आगे रहने वाले की उनकी जनाज़े की नमाज़ मुफ्ती अबु ओबैदा खतीब जामा मस्जिद ईरबा ने स्कूल मैदान में अदा की और मिट्टी आज ही बाद नमाज़ मग़रिब 7 बजे ईरबा कब्रिस्तान में सुपर्दे ए खाक की गई. ।मालूम हो कि 15 जुलाई को ही उनको हार्ट अटेक होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल रांची में डॉक्टर नीरज कुमार के देख रेख में भर्ती किया गया। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए पत्नी दो पुत्री एक बेटा है।
इन के आकस्मिक निधन से आल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, कार्यकारी अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी और प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने संयुक्त रुप से इनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जो सामाजिक खालीपन इनके नही रहने से हुआ निकट भविष्य में इसकी भरपाई दूर-दूर तक नहीं की जा सकती ।समाज के दबे कुचले असहाय लोगों की सेवा में वह हमेशा तत्पर रहते थे। चाहे वह दुर्घटना या संप्रदायिक घटना में एक दूसरे को मेल मिलाप कर गंभीर से गंभीर समस्याओं का निदान बड़ी बुद्धिमानी से करते थे। वह हमारे बीच नहीं रहे जिससे समाज को बड़ा छती हुआ है जो पिलर थे उसकी भरपाई कदापि नहीं हो सकती। दुख व्यक्त करने वाले में और जनाजे में शामिल और दुख व्यक्त करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय पूर्व सांसद राम टहल चौधरी खिजरी विधायक राजेश कश्यप, पूर्व विधायक रामकुमार पहान मेदांता अस्पताल के वरीय सलाहकार सईद अहमद अंसारी, अंजुमन इस्लामिया रांची के सदर अबरार अहमद, उपाध्यक्ष मंजर इमाम पूर्व सदर मो हलीमुद्दीन ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक नौशाद आलम ओरमांझी थाना प्रभारी वर्तमान राजीव सिंह व पूर्व श्याम किशोर महतो, सुमन कुमार सुमन, आर एस पटेल,बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी, चतरा मोमिन कॉन्फ्रेंस प्रधान महासचिव जमाल असगर ,अब्दुल्लाह, इसराफील अंसारी बोकारो, राजद जिला अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार , मुस्तफा अंसारी, कांग्रेस रमा खलखो, हाजी अख्तर, जमील अख्तर, इमाम हाशमी, मतिउर रहमान, जेएमएम युवा सचिव आफताब आलम,हाजी इकबाल अंसारी , कांग्रेस के तुलसी,प्रेम नाथ मुंडा, खेरवार, इम्तियाज अंसारी , सत्तार अंसारी , शरीफ अंसारी, फिरोज अहमद अंसारी, आदि लोग शामिल थे।