अमड़ापाड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय (बजरंग बली मंदिर के निकट) में झारखंड के पूर्व मंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा ने हाजी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और पार्टी में उनके द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार पूर्वक रखते हुए कहा कि आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी, भले ही वो आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वे हमारे दिलों में हमेशा हमेशा के लिए रहेंगे। तत्पश्चात प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य तनवीर अली, जिला समिति सदस्य संजीत भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष भगत, मीडिया प्रभारी आफताब आलम, युवा मोर्चा प्रखंड सचिव इमरान अंसारी, प्रेम रजक, सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की। मौके पार्टी के असलम आलम, मुस्लिम अंसारी, गुड्डू तूरी, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।