मत्स्य पालकों के आय में होगा वृद्धि
बरही से प्रमोद विश्वकर्मा
बरही (हजारीबाग) : जिला मत्स्य विभाग हजारीबाग डीएफओ के निर्देशानुसार तालाब व जलाशय में मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना अंतर्गत नदी, जलाशय में निर्मित छाड़न में मत्स्य स्पॉन का संचयन शुरू किया गया। इस कार्य का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय प्रभारी राजकुमार तुरी ने बताया कि इस कार्य से मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी। संचयन के पूर्व निर्मित छाड़न की तैयारी सम्बंधित समिति के सदस्यों,सक्रिय मत्स्य बीज उत्पादक तथा मत्स्य मित्रों के द्वारा किया गया। साथ ही संचित मत्स्य स्पॉन को खिलाने के लिए फीड वगैरह की आपूर्ति की गई। संचित मत्स्य स्पॉन को खाना देना आदि का कार्य संबंधित समिति के सदस्यों का दायित्व करनी होगी। इसके उत्पादित बीज विलय जलाशय में होगा, जिससे जलाशय में मछली की उत्पादन में बढोत्तरी होगी। साथ ही जलाशय के किनारे स्थित मछुवारों में आय में बढ़ोतरी होगी। मौके पर स्टार क्लब के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के समुदाय मो जसीम, मो अकबर अंसारी राजू निषाद व मनोज कुमार साव आदि उपस्थित थे।