हजारीबाग: आज हजारीबाग के झील परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में कल मार्क्स के पुण्यतिथि के अवसर पर चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई , झारखंड पीपुल्स पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटा नागपुर के संयोजक सैकड़ों कार्यकर्ता प्रवीण मेहता के नेतृत्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सभी साथियों को प्रतिज्ञा पत्र पढ़ाया और कहा कि देश सर्वोपरि है, देश के लिए हर तरह की कुर्बानी देने के लिए पार्टी तैयार है, उन्होंने मिलन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज देश के संविधान और लोकतंत्र मोदी के हाथों सुरक्षित नहीं है ,आज देश के 70% किसान आंदोलन पर हैं, देश में मजदूरों के हक और अधिकार को चार कोड में बदलकर छीन लिया गया ,बहुत कुर्बानी देने के बाद 8 घंटा काम 8 घंटा आराम और मजदूरों के हित में कानून बनाए गए थे, लेकिन केंद्र की सरकार ने सारे अधिकारों को छीन लिया, देश के किसान मजदूर छात्र नौजवान सभी आंदोलन पर हैं , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बैंक कर्मियों के हड़ताल को समर्थन करती है ,साथ ही राज्य में बड़े आंदोलन की तैयारी का बिगुल पार्टी ने फूंका है ,मार्च से लेकर अप्रैल तक पंचायत से लेकर प्रमंडल स्तर तक किसान पंचायत आयोजन पूरे राज्य में किया जायेगा, 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन से पूरे राज्य में किसान यात्रा निकाली जाएगी, और 17 मई को रांची के मोराबादी मैदान में विशाल रैली के साथ किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा ,जिसमें देश के जाने माने बड़े किसान नेता भाग लेंगे, राज्य के सभी धर्मनिरपेक्ष दलों, वाम दलों, सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है,देश में चल रहे किसान आंदोलन एक धारदार आंदोलन के रूप में है ,इसीलिए इस आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए झारखंड में किसान समन्वय संघर्ष समिति आंदोलन चला रहे हैं, इसे कम्युनिस्ट पार्टी के लोग समर्थन करते हैं ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जन आंदोलन को तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कहा कि हजारीबाग में प्रवीण मेहता के शामिल होने से हजारीबाग की पार्टी मजबूत होगी और जनता की जन आंदोलन को मजबूत करेगी और पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाएगी ,प्रवीण मेहता कहा कि आज मुझे संघर्ष की असली मंजिल मिल चुकी है, हम शपथ लेते हैं कि जनता के जन समस्याओं को लेकर जन संघर्ष को तेज कर कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत बनाएंगे और पार्टी के जो भी फैसले होंगे उन्हें हम हजारीबाग में लागू करेंगे , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मजबूत बनाने के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी हम सभी मिलकर कुर्बानी देंगे और पार्टी को मजबूत करने पार्टी हजारीबाग में बनाएंगे , समारोह में अध्यक्षता परवीन मेहता ने किया, संचालन महेंद्र राम ने किया ,सभा में कृष्ण कुमार, गुलाम जिलानी ,सुधीर शुक्ला, अनिरुद्ध कुमार ,सतीश कुमार, अशोक मेहता, महेंद्र राम ,शंभू कुमार, नरेंद्र प्रसाद साहू ,इम्तियाज अंसारी, अशोक मेहता, अरुण मेहता ,अनीता देवी ,सुलेखा देवी, पूनम देवी, श्याम देव प्रसाद मेहता, कैलाश राम, जय प्रकाश मेहता, सरिता देवी ,बसंत प्रसाद मेहता ,अजय प्रसाद मेहता, अर्जुन प्रसाद मेहता ,जय की प्रसाद नेता ,नरेश प्रसाद मेहता ,चंद्र राम, अब्दुल खालिक, बाबर खान नरेंद्र दुबे, गौतम कुमार ,राधा देवी ,सुनैना, देवी रवि ,अजय विनोद साहू बालेश्वर यादव जगदीश प्रसाद मेहता उर्फ मुखिया जी ,जिला प्रसाद मेहता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।