गिद्धौर(चतरा)। बुधवार को थाना दिवस का आयोजन गिद्धौर थाना परिसर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीओ जयशंकर पाठक व संचालन थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने किया। थाना दिवस में रोहमर निवासी जितेंद्र यादव बनाम रामधनी यादव के बीच भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किया गया। जिसमें दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत कागजातों के आवलोकन करने के उपरांत सीओ ने विवादित जमीन पर दोनों गुटों के लोगों को कार्य नही करने का निर्देश दिया। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक राजेश टोपो सहित दोनों गुट के लोग उपस्थित थे।