रांची: एचईसी मजदूर संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा, महामंत्री रमा शंकर प्रसाद, सचिव विकास कुमार तिवारी, ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा। एचईसी में काम करने वाले कर्मचारियों का 6 महीना से वेतन बकाया है जिससे यहां के कर्मचारियों में काफी प्रबंधन के प्रति गुस्सा है कर्मचारियों का कहना है इस करोना काल में भी प्रबंधन की ओर से यहां के कर्मचारियों की सहायता नहीं दी गई यहां तक पेमेंट ना देकर प्रबंधन अपनी जिंबेबारी से पीछे हट रहे है यहां के कर्मचारी पेमेंट नहीं मिलने के बावजूद भी शांति ढंग से प्लांट के अंदर अपने कार्य क्षमता को बढ़ाने में लगे हुए हैं लेकिन आगे दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ ,जैसे महापर्व आ रहा हैं उससे परिवार का खर्च और भी बढ़ जाएगा जिससे और भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है यहां के कर्मचारी पहले से ही परेशान है इसलिए प्रबंधन को चाहिए अभिलंब इस पर पहल करें , और अपने कर्मचारियों का दुख दर्द को सुने एवं उसके साथ खड़ा होने का समय है अगर प्रबंधन हम सब मजदूर साथी की बात को नहीं सुनता है तो यह आंदोलन जारी रहेगा और कल संध्या 5 अक्टूबर को एचईसी मुख्यालय के समक्ष प्रबंधन का श्राद्ध कर्म किया जाएगा ,धीरे-धीरे यह और उग्र होगा जो हेडक्वार्टर एवम F टाइप को घेरा जाएगा। आज तीनों प्लांटो से सैकड़ों मजदूर ने प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी एवं प्रदर्शन किया।
मुख्य मांगे
1.6 महीना का पेमेंट एक साथ करना होगा
2.स्थाई CMD लाना होगा
3.समान काम का सामान वेतन देना होगा
4.सफलाई कर्मियों को गार्ड से वापस करना होगा
5.ठेका श्रमिक का बैंक में सेलरी करना होगा
6.स्मार्ट फोन पर लगाए गए रोक के सर्कुलर को वापस किया जाय