जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा: जिला भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम संपन्न हुआ भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में धरना देकर राज्य सरकार के नाकामियों को गिनाया जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड कार्यालय में धरना कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह ने किया धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्यानंद झा ने कहा कि झारखंड सरकार हर दिशा में विफल हो चुका है जनता सरकार के उदासीन रवैए से त्रस्त है सरकार जनता हित में काम करें अन्यथा भाजपा उग्र आंदोलन करेगी भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में सरकार पंचायत चुनाव कराने में विफल साबित हो रही है साथ ही साथ पेट्रोल एवं डीजल पर वैट कम करने का निर्णय नहीं ले पा रही है मंडल ने भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही एवं नवीन जयसवाल पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एक घृणित काम किया है सरकार से मंडल ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का मांग किया मंडल ने जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने किसानों के धान के बकाए का भुगतान करने खाद बीज के कालाबाजारी रोकने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने एवं खनिज पदार्थों की अवैध खनन एवं तस्करी पर रोक लगाने का मांग किया मंडल में जिला प्रशासन से निष्पक्ष होकर काम करने को कहा किसी के दबाव में सत्ता धारी दल के दबाव में काम करने से बचने का सलाह दिया मंडल ने जिला प्रशासन से कार्यशैली में सुधार एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को कहां अन्यथा भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन करने का चेतावनी दिया मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभय सिंह जिला मंत्री रंजीत तिवारी, सुखमणि हेम्ब्रम, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुबल सिंह, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, देवेंद्र मांझी, कार्तिक मंडल, वरुण मंडल, निरंजन मंडल, दिलिप हेम्ब्रम, सुभाष यादव, सीटू सिंह, बिश्वनाथ दास, गोरा चांद, सुभाष राय, रंजीत मरांडी, भोला सिंह, विष्णु राय सहित कई कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक धरना स्थल पर उपस्थित थे।