रामगढ़: नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने नगर परिषद क्षेत्र के हेसला में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया है। जिसका विधिवत उदघाटन संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के द्वारा फीता काटकर किया गया।
ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उक्त गांव में अंधेरा छा गया था। ग्रामीणों ने मनोज़ कुमार महतो को सूचना दिए जाने के बाद उनके पहल पर 200 सौ केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है ताकि लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिले।
लोगों को सम्बोधित करते हुए युगेश बेदिया ने कहा कि बिजली समस्या नगर परिषद क्षेत्र में कभी नहीं होने दिया जाएगा।समस्या होने पर तुरंत सूचना दें। उन्होंने कहा कि मैं आपका सेवक हूं।
मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में 24 घंटे बिजली रहे इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसका फलाफल भी देखने को मिल रहा है। लोगों की समस्या का समाधान समय पर करने को तत्पर हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता को कोई समस्या हो तो सीधे संपर्क करें। बिना किसी संकोच के बताएं ताकि समस्या को दूर कर सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य लाभुक सरकारी लाभ लेने से वंचित ना रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास हो रहा है।
इस अवसर पर प्रदीप प्रजापति,तजेंद्र बेदिया,सुरेन्द्र साव,प्रदीप ठाकुर,सोमू खान,दिनेश प्रजापति,प्रदीप बेदिया,राजेंद्र यादव,
रामकुमार ठाकुर,मोहन प्रजपति,पिंटू प्रजपति,धीरन ठाकुर,दयाननद ठाकुर,विजय प्रजपति,पाण्डे ठाकुर,चन्दन ठाकुर,,विजय,विठू, मनीष,संतोष,रेनू देवी,अंजू देवी,रेशमी देवी,उमा देवी,संगीत देवी,मंगरी देवी,पूनम देवी,सवित्र देवी,सुषमा देवी,शीला देवी आदि उपस्थित थे।