सिरका : हेसला में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे 40 मिनट की वर्षा के बाद रेलवे भूमिगत मार्ग पानी में डूब गया। इससे टेंपो के टायर भर दूरी तक पानी भर गई। भूमिगत मार्ग से पहले ही वाहन लेकर दो पहिया वाहन चालक गाड़ी घुमाते देखे गए। भूमिगत रेलवे मार्ग में पानी भरने से हमेशा दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी हो रही हैं। वाहन चालकों का कहंना है कि दो पहिया वाहन पैर तक डूब जा रहे हैं। जबकि टेंपो का टायर पूरी तरह पानी के अंदर डूब जाता हैं। जिससे वाहन के अंदर भी पानी प्रवेश कर जाती हैं। इससे बिमारियों का भी खतरा बढ़ने का संभावना हैं। जबकि वाहन दुर्घटना का भी काफी भय बना रहता हैं।