सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जीवन में माता, पिता, गुरु का स्थान सर्वोपरि : मनोज यादव
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के बरियट्ठा गांव में प्रबंधन समिति द्वारा संचालित उच्च विद्यालय बरियट्ठा का 23वां वार्षिकोत्सव की धूम रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधानाध्यापक राजदेव यादव व संचालन शिक्षक विजय प्रसाद व मो. अजहरुद्दीन ने किया। वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। जिसमें विद्यार्थियों ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने उपस्थित अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने शिक्षा व संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में माता, पिता व गुरु का स्थान सर्वोपरि है। जो हमारे सफलता की सीढ़ी है। इनका हमेशा सम्मान करें। कोई भी अभिभावक गरीबी का बहाना कभी भी बनाएं, आधी रोटी क्यों नहीं खाए किंतु बच्चों को जरूर पढ़ाएं। वहीं विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन के दौरान विद्यालय के संरक्षक राजकुमार यादव ने 1998 में स्थापना काल से लेकर अब तक की उपलब्धियों को रखा। समारोह को जिप प्रतिनिधि मो. कैयुम, भाजपा ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मोती लाल चौधरी, बरसोत के मुखिया प्रतिनिधि विष्णुधारी महतो, मलकोको के मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, विद्यालय संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार यादव, एचएम राजदेव प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। वही बताया गया कि सुदूरवर्ती इलाके में रहकर भी यह विद्यालय क्षेत्र के दूर-दूर तक के गांव के विद्यार्थियों बीच लगातार शिक्षा का अलख जला रहा है। अब तक यहां के कई विद्यार्थी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। यहां के छात्र दूसरे जगहों पर विद्यालय का नाम रौशन कर रहे है। वहीं विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच नृत्य- संगीत, भाषण, नाट्य आदि की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। छात्राओं ने बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नाट्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर बेटी के महत्व बताया।
किया गया सम्मानित : मौके पर उपस्थित सैंकड़ों पुराने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं विद्यालय स्थापना काल एवं अब तक योगदान दे रहे हैं लोगों को पूर्व विधायक मनोज यादव उपस्थित अतिथियों के हाथों शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं उच्च विद्यालय, बरियट्ठा के निवर्तमान प्रधानाध्यापक राजदेव प्रसाद का सरकारी नौकरी लग जाने पर बधाई देते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर विदाई भी दिया गया। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा नए प्रधानाध्यापक अरुण कुमार भारती का स्वागत किया। इस वार्षिक उत्सव में नए एचएम अरुण कुमार भारती, शिक्षक राजू प्रसाद, श्याम लाल यादव, विजय प्रसाद, अजहरुद्दीन, शंकर रवानी, सुधा कुमारी, काजल कुमारी, सोनी कुमारी, संगीता कुमारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार, पंसस प्रतिनिधि सुलेमान अंसारी, सुरेश प्रसाद, भूपेंद्र यादव, युवा नेता मुकेश कुमार, केदार राणा, रामलखन यादव, सुजीत प्रसाद, रंजीत यादव, संजय पांडेय, राजदेव प्रसाद, दौलत यादव, राजेन्द्र ठाकुर, बासुदेव यादव, छत्रु यादव आदि भारी संख्या में विद्यालय के बच्चे व अभिभावक शामिल हुए।