अभय पलिवार की रिपोर्ट
गोड्डा: सदर प्रखंड के मोतिया गांव निवासी हिमांशु शेखर चौधरी को झारखंड सरकार द्वारा राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री चौधरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफी नजदीकी हैं। श्री सोरेन के प्रथम मुख्यमंत्री कार्यकाल में श्री चौधरी मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार थे। इस नई नियुक्ति पर श्री चौधरी के पैतृक गांव मोतिया समेत जिले में खुशी की लहर है। इसके लिए जनता की ओर से मुख्यमंत्री एवं हिमांशु शेखर चौधरी को भी बधाई दी जा रही है।
अपने गांव के बेटे की उपलब्धि पर मोतिया गांव में खास तौर पर खुशी की लहर है। बुधवार को गांव में मिठाई बांट कर ग्रामीणों ने अपनी खुशी को साझा किया।
मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य सह जिला परिषद सदस्य घनश्याम यादव , झामुमो के गोड्डा नगर अध्यक्ष सुधांशु शेखर, प्रकाशचंद्र चौधरी अधिवक्ता, विकास हजारी, नवीन कुमार चौधरी, निर्मल कुमार चौधरी, श्यामा कांत चौधरी, अशोक चौधरी ,महेश कांत चौधरी ,पांचू हरिजन, तिलो हरिजन ,पांडव राय ,उपेंद्र चौधरी ,पप्पू चौधरी ,पवन सिंह ,बबलू चौधरी ,बबली चौधरी, आनंद चौधरी ,चंदन झा ,पंकज झा एवं मोतिया के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।