रांचीः हिन्दु जागरण मंच रांची महानगर जिलाध्यक्ष राकेश कर्ण की माता का आज शाम छह बजे निधन हो गया। उनके निधन पर पूरा कर्ण परिवार शोकाकुल है। जिलाध्यक्ष श्री कर्ण के माता के निधन हिन्दु जागरण मंच रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की है। अंतिम संस्कार कल सुबह नौ बजे रांची स्थित हरमू मुक्ति धाम में किया जायेगा।