रांची: हिन्दू जागरण मंच सुखदेवनगर मंडल ने खादगरह सब्जी मंडी के समीप में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया। जिसमें कोविशील्ड व कोवैक्सीन की पहली एवं दूसरी डोज लगाई गई। शिविर में 80 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह ने अपने सेवा कार्य के माध्यम से समाज के लोगों को सहायता पहुंचाई। उसी सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए यह दूसरा वैक्सीनेशन कैंप है। मौके पर मौजूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषिनाथ शाहदेव ने कहा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा आगे आकर वैक्सीन लगानी चाहिए, जिससे कोरोना महामारी नियंत्रण में आ सके। प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह और महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण ने वैक्सीन लगवाने वालो का हौसला बढ़ाया। कैम्प को सफल बनाने में सोनू कुमार, मुन्ना उर्फ प्रीतम सिंह, रौशन कुमार, राहुल शर्मा, विकाश सिंह, बबलू कुमार, शुभम सिंह, आदित्य पांडे आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी महानगर सोशल मीडिया प्रभारी प्रियांशु सोनी ने दी।